विश्व स्वास्थ्य दिवस क्यों मनाया जाता है।

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना दिवस की वर्षगांठ पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन, जिसे हम शॉर्ट में डब्ल्यूएचओ के नाम से जानते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य और उससे जुड़ी समस्याओं पर विचार करना है।विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी स्थापना काल से अबतक स्मॉल चिकेन पॉक्स जैसी बीमारी को खत्म करने में बड़ी जिम्मेदारी निभाई है। भारत सरकार ने भी पोलियो जैसी महामारी को खत्म किया गया है। फिलहाल डब्ल्यूएचओ टीबी, एचआईवी, एड्स और इबोला जैसी जानलेवा बीमारियों की रोकथाम के लिए काम कर रहा है और वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण करने के लिए कई देशों की सरकारों के साथ मिलकर विश्व स्वास्थ्य संगठन काम कर रहा है। कैसे हुई शुरुआत: विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा जेनेवा में वर्ष 1948 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य सभा रखी गई और विश्व स्वास्थ्य दिवस वर्ष 1950 में पूरे विश्व में पहली बार मनाया गया। डब्लूएचओ ने अपने स्‍थापना दिवस यानी कि 7 अप्रैल 1950 से वर्ल्ड हेल्थ डे मनाने की शुरुआत की थी। स्वास्थ्य के मुद्दों और समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के मकसद से डब्लूएचओ के नेतृत्‍व में हर साल दुनिया भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके लिए एक खास विषय यानी कि थीम का चुनाव किया जाता है। साल 1995 में इसकी थीम थी वैश्विक पोलियो उन्मूलन तब से अब तक इस घातक बीमारी से ज्यादातर देश मुक्त हो चुके हैं।स्वास्थ्य के महत्व की ओर बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के नेतृत्व में हर वर्ष 7 अप्रैल को ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ मनाया जाता है। गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा जेनेवा में वर्ष 1948 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य सभा रखी गई और विश्व स्वास्थ्य दिवस वर्ष 1950 में पूरे विश्व में पहली बार मनाया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में स्थित है। इसका मुख्य उद्देश्य विश्व भर के लोगों के स्वास्थ्य का स्तर ऊंचा रखना है।प्रत्येक वर्ष इसके लिए एक थीम निर्धारित की जाती है, जो आंकड़ों के अनुसार वर्ष विशेष में स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले विषयों के आधार पर होती है। पूरे विश्व भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 7अप्रैल को मनाया जाएगा।जानकारी के अनुसार इस बार का थीम है महत्वपूर्ण: इस बार डब्लूएचओ ने उन नर्सों और मिडवाइव्स के योगदान को सम्मान देने की कोशिश की है, जो कोडिव-19 की जंग के खिलाफ दुनिया को स्वस्थ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके लिए डब्लूएचओ ने #सपोर्टनर्सेजएंडमिडवाइव्स थीम रखी है। पिछले साल स्‍वास्‍थ्‍य दिवस की थीम थी यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज : एवरीवन, एवरीवेयर। यानि की सभी वर्ग के लोगों को बिना किसी वित्तीय कठिनाई के बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले।

Check Also

दिव्यांग एक्ट क्या है दिव्यांग कानून के तहत क्या मिलेगी खुशी।

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों को मिलेगा खुशियों की नई …