Breaking News

सांसद रामकृपाल जी का परिचय

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार पटना : रामकृपाल यादव (पाटलिपुत्र भाजपा प्रत्याशी)
रामकृपाल यादव ने वर्ष 1977 में छात्र राजनीति की शुरुआत की। 1977 छात्र संघ के अध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के सिनेटर चुने गये। वार्ड संख्या-10 पटना से पार्षद और पटना के उप-महापौर बने। रामकृपाल पहली बार 1992 में बिहार विधान परिषद के सदस्य बने। 1993 में पहली बार लोकसभा के सदस्य बने। वर्ष 2010 में राज्य सभा के लिए सदस्य बने। 2014 में भाजपा प्रत्याशी के रुप में लोकसभा के सदस्य चुने गये और भारत सरकार में पेय जल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री बने।
युवा अवस्था से ही छात्र आंदोलनों में सक्रिय रहे रामकृपाल यादव ने वर्ष 1977 में अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। सोलहवीं लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी के रूप में पाटलिपुत्र लोकसभा से सांसद बने रामकृपाल यादव एक जमाने में लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी रहे। वे राष्ट्रीय जनता दल के बड़े नेता थे। रामकृपाल यादव का जन्म 12 अक्तूबर 1957 में पटना जिला के साबर-चक (पाटलिपुत्र लोकसभा से संबंध) नामक एक छोटे से गांव में हुआ। रामकृपाल यादव को बचपन में ही अपनी जिम्मेदारियों का अहसास हो गया। श्रीमति किरण देवी के साथ इनका विवाह हुआ। रामकृपाल यादव के दो पुत्र (अभिषेक और अभिमन्यु) एवं पुत्री (आरती) हैं।

Check Also

बैंक का इतिहास क्या है ? What is the history of the bank?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …