Breaking News

अच्छी खबर : अब डाकघर से भी निकाल सकेंगे बैंक खाते में जमा पैसा

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :अगर आपका पैसा बैंक में जमा है तो अब आप उसे पोस्ट ऑफिस से भी निकाल सकेंगे इसके लिए बस जरूरी है कि आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक हो

 बैंक घर से बहुत दूर है या बैंक में लंबी लाइन लगी है तो आपके लिए अच्छी खबर है कि अब आप बैंक खाते में जमा अपने पैसे को डाक घर से भी निकाल सकेंगे। यानी पैसा निकालने के लिए अब आपको बैंक जाना ही नहीं होगा। अपने घर के नजदीकी डाकघर से भी आप अपने बैंक अकाउंट का पैसा निकाल सकते हैं।इसके लिए जरूरी है कि आपके बैंक खाते से आपका आधार लिंक होना चाहिए। यदि आपने अपने बैंक खाते से अपने आधार कार्ड को लिंक कराया है तो आप इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। पूरे देश में इसके लिए आधार इनबिल्ड पेमेंट सिस्टम लागू किया गया है।

मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर  ने इसकी पुष्टि की है। उनके मुताबिक बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए। इसके बाद व्यक्ति डाकघर से पैसा निकाल सकेगा। यह सब इंडिया पोस्ट पेमेंट योजना India past payment scheme से संभव होगा। इस योजना के तहत देश के 1.55 लाख डाकघरों को जोड़ा जा रहा है। पोस्ट पेमेंट स्कीम के तहत बैंक के माध्यम से डाक विभाग देशभर में बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराएगा और इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

गांव में पहुंचेगा बैंक

India post payment banks योजना गांव में ही बैंक को लेकर आएगी। दरअसल डाकघर की शाखाएं गांव-गांव तक हैं और इस योजना के बाद जब बैंक ग्राहक इन शाखाओं से भी पैसा निकाल सकेंगे। तो साफ है कि बैंक चलकर गांव पहुंच जाएगा यानी बैंक ग्राहक अपने गांव में ही डाकघर से पैसा निकाल सकेंगे। प्रवर अधीक्षक के अनुसार 7 फरवरी तक अभियान चलाकर खाते भी खोले जाएंगे। अगर आपको भी डाकघर में अपना खाता खुलवाना है तो इसके लिए सिर्फ 100 और मोबाइल नंबर होना जरूरी है। इस तरह Post Office यानि डाकघर में Digital payment की सुविधा भी मिलेगी।

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …