Breaking News

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में वरिष्ठ नागरिकों और विशेष रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सभी दिनों में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : वरिष्ठ नागरिकों और विशेष रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सभी दिनों में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा. भारत का अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला प्रगति मैदान में एक बार फिर वापसी कर रहा है. India International Trade Fair (IITF 2022) को भारत के सबसे बड़े व्यापार आयोजन के रूप में जाना जाता है. इसके जरिए बड़े, छोटे और मध्यम स्तर के व्यापारी, सभी एक साथ एक छत के नीचे आते हैं और एक-दूसरे से सीखते हैं. यह आयोजन भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा किया जा रहा है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ‘आत्मनिर्भर भारत’ दृष्टि को ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष के IITF की थीम “वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल” है. यह मेला 14 नवंबर से शुरू होगा और 27 नवंबर तक चलेगा. मेले में देश भर से 2,000 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे. 14 नवंबर से हो रहा है शुरू IITF 2022 IITF का 41वां संस्करण 14 नवंबर को प्रगति मैदान में शुरू होगा. IITF 2022 के व्यावसायिक दिन, 14 नवंबर से 18 नवंबर तक होंगे तो वहीं आम जनता के लिए सामान्य दिन 19 नवंबर से 27 नवंबर तक. इसका मतलब है कि 19 नवंबर से आम लोगों को मेला देखने की इजाजत होगी. आपको बता दें कि इस मेले में आप सुबह 10:00 बजे से शाम 07:30 बजे तक घूम सकते हैं. हालांकि, शाम 06:30 बजे के बाद किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी. आप मेले में सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 10 और भारव मार्ग गेट नंबर 4 से एंट्री ले सकते हैं. IITF 2022 की टिकट ऐसे करें बुक इस साल, IITF 2022 में बिहार ‘साझेदार राज्य’ (PartnerState) है जबकि उत्तर प्रदेश और झारखंड “फोकस स्टेट्स” हैं. भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 में भाग लेने के इच्छुक लोग अपने टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. टिकट्स ऑनलाइन खरीदने के लिए इस बेवसाइट पर जाएं-दिव्यांग व्यक्ति domesticbooking.indiatradefair.com पर डिजिटल रूप से खरीदा जा सकता है. बात टिकट की कीमत की करें तो वीकेंड और गजेटेड छुट्टियों के लिए (व्यावसायिक दिनों में): 500 रुपये (एडल्ट), 200 रुपये (बच्चे) वीकेंड और गजेटेड छुट्टियों के लिए (सामान्य दिनों में): 150 रुपये (एडलट), 60 रुपये (बच्चे) सप्ताह के दिन (व्यावसायिक दिनों में): 500 रुपये (एडलट), 150 रुपये (बच्चे) सप्ताह के दिन (सामान्य दिन): 150 रुपये (एडलट), 40 रुपये (बच्चे) दिव्यांग व्यक्ति भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग ले सकते हैं इसका हिस्सा बन सकते हैं।

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …