जया प्रदा ने भाजपा का दामन थामा

Sar Pratham news Vikas Kumar ःफिल्म अभिनेत्री जया प्रदा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। जयाप्रदा ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं भूपेंद्र यादव और अनिल बलूनी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। जयाप्रदा समाजवादी पार्टी से रामपुर सीट से दो बार सांसद रही हैं। फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा इस बार भाजपा के टिकट पर वहीं से चुनाव लड़ सकती हैं। भाजपा में रामपुर के निवर्तमान सांसद नेपाल सिंह के अस्वस्थ रहने और आयु अधिक होने के कारण उनकी जगह पर किसी और को टिकट दिए जाने पर काफी समय से मंथन चल रहा था। दूसरी ओर अमर सिंह ने हिन्दुस्तान से बाचतीत में कहा है कि उन्होंने टिकट की मांग नहीं की है लेकिन पार्टी विचार अवश्य कर रही है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक हैं और उनकी नीतियों में विश्वास करते हैं।

पार्टी के सामने सपा के कद्दावर नेता आजम खान को उनके गढ़ में ही घेरने के लिए मजबूत और रामपुर की नब्जों को समझने वाले उम्मीदवार को उतारने की चुनौती थी। लिहाजा जया को पार्टी में शामिल कर रामपुर सीट पर उतारने के लिए शीर्ष नेतृत्व में सहमति बताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो सपा के पूर्व नेता एवं राज्य सभा सांसद अमर सिंह भी जया को भाजपा में शामिल कर उन्हें चुनाव लड़वाने का दबाव भाजपा नेतृत्व पर लगातार बना रहे थे और नेतृत्व से उन्हें सकारात्मक आश्वासन भी मिल रहा था लेकिन जया को कहां से चुनाव लड़ाया जाए इस पर पार्टी मंथन कर रही थी।

 

 

Check Also

“दिव्यांग” का असली अर्थ कौन समझे?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार  : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानक …