INDvsNZ 2nd T20I: टीम इंडिया ने दर्ज की दूसरी जीत

भारत और मेजबान न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें आज (26 जनवरी) पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच खेली गई. न्यूजीलैंड को 132 रन पर रोकने के बाद टीम इंडिया ने रोहित और विराट के विकेट जल्दी गंवा दिए. फिर राहुल और अय्यर ने टीम इंडिया को जीत के नजदीक पहुंचाया. अंत में शिवम दुबे ने छक्के के साथ जीत की औपचारिकता पूरी की.

टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा नाबाद 57 रन बनाए. जबकि अय्यर ने 44 रन, विराट ने 11 रन, रोहित ने 8 रन और शिवम दुबे ने 8 रन का योगदान दिया. न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने दो विकेट, जबकि ईश सोढ़ी ने एक विकेट लिया. अय्यर के जाने के बाद औपचारिकता ही शेष थी, पहले शिवम दुबे और केएल ने जीत की कोई जल्दी नहीं दिखाई. लेकिन अगले ही ओवर में शिवम दुबे ने छक्का लगाकर टीम इंडिया को 15गेंद पहले ही सात विकेट से जीत दिला दी.

Check Also

“दिव्यांग” का असली अर्थ कौन समझे?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार  : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानक …