Breaking News

दिव्यांगों के लिए आयुक्तों की नियुक्ति, परामर्श बोर्ड गठित करें राज्य

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : नई दिल्ली दिव्यांगजनों के केंद्रीय परामर्श बोर्ड ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान दिव्यांगों के कल्याण के लिए किए गए ठोस कार्यों पर एक रिपोर्ट सौंपे। साथ ही केंद्रीय परामर्श बोर्ड ने उनसे आग्रह किया कि आयुक्तों की नियुक्ति की जाए और जल्द से जल्द राज्य परामर्श बोर्ड का गठन करें। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत की अध्यक्षता
में चौथी बैठक में राज्य, केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी गई कि दिव्यांग लोगों के लिए आरक्षित सीटों से संबंधि आंकड़े पारदर्शी तरीके से रखने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था बनाई जाए और अगर कोई बैकलाग रिक्तियां हैं तो विशेष भर्ती अभियान चलाया जाए। एक बयान में बताया गया कि बोर्ड ने सभी केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों को सलाह दी कि ‘एक्सेसिबल इंडिया कैंपेन’ को मिशन मोड में लागू करने के लिए प्रभावी कदम उठाएं और दिव्यांग लोगों के लिए मुख्य आयुक्त के परामर्श से
संबंधित क्षेत्र में योग्य मानकों को छह महीने के अंदर अंतिम रूप दें। तोशियास संस्था ने पत्र के माध्यम से यह निवेदन विभाग से किया था संज्ञान लेते हुए विभाग ने यह कदम उठाया है भारत के सभी दिव्यांगो के हित में जिससे दिव्यांगों को असुविधा का सामना नही करना पडे ।

Check Also

मुख्यमंत्री दिव्यांग उद्यमी योजना क्या है ? What is Chief Minister Disabled Entrepreneur Scheme ?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …