सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :पटना मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण छत्र योजना का लाभ लेने के लिए 8 फरवरी से 13 फरवरी तक प्रखंडों में शिविर लगेंगे। अब तक पटना जिले में 542 आवेदन प्राप्त हुए हैं। शिविर के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि योजना के तहत दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए उन्हें बैट्री-चालित ट्राइसाईकिल दिया जाना है। इस योजना से पटना जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 601 दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराया गया था। वित्तीय वर्ष 2022- 23 में लाभार्थी की संख्या के आधार पर पटना राज्य का अग्रणी जिला था। 2023-24 में लक्ष्य की कोई अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है।
Sarvpratham News Latest Online Breaking News
