Breaking News

अब भारतीय रेलवे के रियायती फॉर्म में नहीं होगा ‘विकलांग’ शब्द का इस्तेमाल

 

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : विकलांग की जगह दिव्यांग शब्द का इस्तेमाल करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के लगभग दो साल बाद रेलवे ने ऐसे लोगों को जारी रियायती प्रमाणपत्रों में बदलाव करने का निर्णय किया है.नई दिल्ली: अब भारतीय रेलवे भी विकलांग शब्द का इस्तेमाल नहीं करेगा. विकलांग की जगह दिव्यांग शब्द का इस्तेमाल करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के लगभग दो साल बाद रेलवे ने ऐसे लोगों को जारी रियायती प्रमाणपत्रों में बदलाव करने का निर्णय किया है.रेल मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार नेत्रहीन को दृष्टिबाधित से, मूक बधिर को वाक एंव श्रवण विकार और विकलांग शब्द को दिव्यांग से बदला जाएगा. मंत्रालय ने संबंधित विभागों से रियायती प्रमाणपत्रों के लिए परफॉर्मा में आवश्यक बदलाव करने को कहा है. एक अधिकारी ने कहा, ‘ये शब्द अपमानजनक हैं और इनमें बदलाव की आवश्यकता है. परफॉर्मा में बदलाव किए जा रहे हैं.

Check Also

दिव्यांग आरक्षण के नियम क्या हैं ? What are the rules for disability reservation?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …