Breaking News

ट्रेन टिकट बुकिंग में सिर्फ बीमार, छात्रों और दिव्यांगों को रियायत मिलेगी

सर्वप्रथम न्यूज़ : तोशियास संस्था सचिव ने दिव्यांग यात्रियों को देखते हुए और उनके असुविधा को देखते हुए  रेलवे कर्मचारी से बात की और दिव्यांग हित में यह जानकारी सामने आई इंडियन रेलवे ने लॉकडाउन खत्म होने के हिसाब से 15 अप्रैल से टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। लेकिन रेलवे ने साफ किया है कि IRCTC की सस्ती टिकट जैसी रियायतें फिलहाल सिर्फ रोगियों, छात्रों और दिव्यांग जनों को ही मिल सकेंगी।

सूत्रों ने बताया कि भारतीय रेल द्वारा 19 मार्च को जारी एक आदेश में सभी रियायतें ‘‘अगले परामर्श तक के लिए’’ स्थगित कर दी गई हैं। इसका फायदा सिर्फ रोगियों, छात्रों और दिव्यांगों को ही मिल सकता है।

इंडियन रेलवे ने यह फैसला इस लिए लिया है ताकि लॉकडाउन खत्म होने के बावजूद कम के कम लोग यात्रा करें। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हम समय आने पर आदेश को वापस ले लेंगे। फिलहाल, वायरस के संक्रमण को देखते हुए हम लोगों को अगले दो-तीन महीने यात्रा नहीं करने का संदेश देना चाहते हैं। वे इंतजार कर सकते है। और अपनी टिकटें बुक कर सकते हैं, कोई जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए। यदि वे जल्दबाजी करेंगे तो उन्हें रियायत नहीं मिलेगी। हमने कभी नहीं कहा कि हम रियायतें स्थायी रूप से वापस ले रहे हैं।’’

भारतीय रेल ने स्पष्ट किया कि 14 अप्रैल के बाद यात्रा के लिए आरक्षण कभी स्थगित नहीं किया गया था। इसने यह भी कहा कि आप 4 महीने पहले से टिकटों की एडवांस बुकिंग कर सकते हैं। रेलवे ने प्रधानमंत्री द्वारा 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा किए जाने के बाद 14 अप्रैल तक सभी यात्री सेवाएं स्थगित कर दी थी।

एक स्वास्थ्य परामर्श का जिक्र करते हुए रेलवे ने एक शुरुआती आदेश में कहा था कि कई श्रेणियों में रियायतें हटाई जा रही हैं, इनमें वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हैं क्योंकि इस महामारी के चलते उनकी मृत्यु दर सभी श्रेणियों में सर्वाधिक है।

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …