सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : कोरोना महामारी से बचाव के लिए दिव्यांगों का निवेदन घर पर ही रहे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें हाथ अच्छे से धोए मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करें और इस महामारी को जड़ से हटाए प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1950 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा की गई थी और इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य और उससे जुड़ी समस्याओं पर विचार करना है। हमारी तो सदियों से धारणा रही है कि ‘पहला सुख निरोगी काया, दूजा सुख घर में हो माया’ तथा ‘जान है तो जहान है’।
स्वास्थ्य के महत्व की ओर बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के नेतृत्व में हर वर्ष 7 अप्रैल को ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ मनाया जाता है। गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा जेनेवा में वर्ष 1948 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य सभा रखी गई और विश्व स्वास्थ्य दिवस वर्ष 1950 में पूरे विश्व में पहली बार मनाया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में स्थित है। इसका मुख्य उद्देश्य विश्व भर के लोगों के स्वास्थ्य का स्तर ऊंचा रखना है।
प्रत्येक वर्ष इसके लिए एक थीम निर्धारित की जाती है, जो आंकड़ों के अनुसार वर्ष विशेष में स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले विषयों के आधार पर होती है। पूरे विश्व भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस 2020, 7 अप्रैल मंगलवार को मनाया जाएगा।
Sarvpratham News Latest Online Breaking News
