Breaking News

पुस्तक मित्र हमारे हैं , खूब पढ़ेंगे देश दुनिया में नाम करेंगे

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार:-.ज्ञान निर्भीक होता है बच्चों में समाहित ज्ञान को चित्रकारी पेंटिंग के माध्यम से यदि उकेरा जाए तो पुस्तकों में शब्दों का जो संसार होता है वह इन बच्चों के माध्यम से इन के मन मस्तिष्क के पटल से दिखाई देता है| दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग एवं पुस्तकालय विभाग के द्वारा समय समय पर सभी शिक्षकों को एवं पुस्तकालय अध्यक्षों को भी जानकारी दी जाती है बच्चों को बढ़ावा देने हेतु समय-समय पर पुस्तकालय के द्वारा अनेकानेक गतिविधियां की जाती हैं जिनमें बच्चे भाग लेते हैं कुछ कहानियां करते हैं कुछ बुक के कवर पेज बनाते हैं कुछ तो पूरी की पूरी लाइब्रेरी  बना देते हैं सभी अर्थों में बच्चों के मन मस्तिष्क में कुछ कर गुजरने की तमन्ना पैदा करना हम सभी शिक्षकों का पुस्तकालय अध्यक्षों का मूल कर्तव्य है|

 

दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री श्री मनीष सिसोदिया जी अक्सर कहा करते हैं बच्चों  आगे बढ़ो और कुछ नया सोचो और उसे साझा करो| पुस्तकालय विज्ञान के अंतर्गत इस तरह के अनेकानेक कार्यक्रम बच्चों के द्वारा किए जाने से ना सिर्फ पुस्तकालय का महत्व बढ़ता है बल्कि बच्चों में एक नई ऊर्जा का संवहन होता है| गवर्नमेंट  सीनियर  सहशिक्षा सेकेंडरी स्कूल पंजाबी बस्ती नांगलोई दिल्ली 41, चंद्रकांता यादव पुस्तकालय अध्यक्ष की उपस्थिति में बच्चों ने अनेकानेक कार्यक्रम किए जिनमें से कुछ चित्रकारी आपके समक्ष है|

   पुस्तकालय में गतिविधियां होती रहे और सुचारू ढंग से बच्चों में एक नई ऊर्जा का संचार होते रहे इसके लिए पुस्तकालय शाखा दिल्ली शिक्षा विभाग के तरफ से अनेकानेक गतिविधियों के लिए आदेश आते रहते हैं और वहां के अधिकारी हमें प्रेरित करते रहते हैं जिनमें कुछ अधिकारी है जिनके मार्गदर्शन में हम सभी कार्य कर पाते हैं चारू जैन विद्यालय प्रधान लाइब्रेरियन प्रेसिडेंट अंजू अरोड़ा, ओएसडी मैथिली  वेक्टर   ,उप शिक्षा निदेशक लाइब्रेरी डॉ हर्ष  आर्या व समस्त विद्यालय के बच्चों जिनको कोरोनावायरस काल में भी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से सभी गतिविधियों में भाग लेकर यह अनोखा कार्य किया है| इन अधिकारियों ने बच्चों को अत्यधिक प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहन करने के लिए उन्हें आशीर्वचन दिया है|

 

 

Check Also

दिव्यांग आरक्षण के नियम क्या हैं ? What are the rules for disability reservation?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …