सरकारी नौकरी के नाम पर यह वेबसाइट लगा रही चूना, सरकार ने जारी की चेतावनी

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार पटना:अधिकतर लोगों की चाहत सरकारी नौकरी की होती है। इसके लिए वे काफी मेहनत करते हैं और जैसे ही उन्हें पता चलता है कि कहीं कोई सरकारी नौकरी निकली है तो तुरंत उसके लिए आवेदन करते हैं। अब तो अधिकतर आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं, लेकिन इस ऑनलाइन आवेदन के चक्कर में कई लोगों के साथ ठगी भी हो रही है। अब सरकार ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाली एक वेबसाइट को लेकर चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैंयदि आप आयुष्मान भारत या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना नाम की किसी वेबसाइट पर जाते हैं तो यह जरूरी नहीं है कि आप असली वेबसाइट पर जा रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना के नाम पर कई सारी फर्जी वेबसाइट चल रही हैं और लोगों को चूना लगाया जा रहा है।अब आयुष्मान भारत योजना के डिप्टी सीईओ दिनेश अरोड़ा ने एक ऐसी ही वेबसाइट के बारे में लोगों को अलर्ट किया है जो सरकारी नौकरी देने के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठ रही है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है, ‘फ्रॉड अलर्ट! http://www.pmjaygov.in एक फर्जी वेबसाइट है जो आयुष्मान भारत PM-JAY के नाम पर नौकरी का ऑफर देकर ईमानदार नागरिकों को ठगने की कोशिश कर रही है। हमने इसकी सूचना पहले ही साइबर सेल को दे दी है। कृपया करके इस मैसेज को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं ताकि और अधिक लोग इस झांसे में ना आएं।

Check Also

“दिव्यांग” का असली अर्थ कौन समझे?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार  : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानक …