Breaking News

बचाव / पेटीएम पेमेंट्स बैंक का सिक्योरिटी फीचर, डिवाइस पर संदिग्ध ऐप्स की करेगा पहचान

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने सिक्योरिटीफीचर पेश किया है। यह फीचर यूजर्स को ऐसे संदिग्ध ऐप्स से सावधान करेगा जिससे फ्राॅड होने का खतरा बना रहता है। यह फीचर उस ऐप को अनइंस्टॉल करने की सलाह देगा। यह फीचर संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पहचान और उन्हें ब्लॉक करने के लिए आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल करता है और यूजर्स को फ्रॉड कॉल्स व एसएमएस के बारे में जागरुक भी करता है।

AI की मदद से हुआ संभव

कंपनी के बयान के मुताबिक यूजर्स के अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए बैंक इन दिनों कई उपाय कर रहा है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के जरिए यूजर का हर ट्रांजेक्शन सुरक्षित रहे, इस बात को सुनिश्चित करने के लिए बैंक हर तरह की कोशिश और संसाधनों का इस्तेमाल कर रहा है। यह सिक्योरिटी फीचर यूजर की डिवाइस पर मौजूद ऐप्स को स्कैन करेगा। अगर कोई ऐसा ऐप मिलता है, जिससे यूजर का बैंक अकाउंट खतरे में है तो वह एक सिक्योरिटी अलर्ट देगा। जब तक यूजर उस फ्रॉड ऐप को अनइंस्टॉल नहीं कर देता तब तक पेटीएम पेमेंट्स बैंक से कोई ट्रांजेक्शन नहीं हो सकेगा। बयान में यह भी कहा गया कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक संदिग्ध ट्रांजेक्शंस को तुरंत पता लगाने के लिए AI की भी मदद ले रहा है।

ऐसे करेगा काम

बयान के मुताबिक, ट्रांजेक्शन पर मौजूद खतरे के लेवल के आधार पर AI या तो ट्रांजेक्शन को धीमा कर देगा या फिर पेमेंट पूरा होने से पहले ब्लॉक कर देगा। जालसाजों द्वारा किए जाने वाले विभिन्न स्कैम्स के पैटर्न को ध्यान में रखकर AI को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। यह रियल टाइम में यूजर के अकाउंट्स पर ज्यादातर अटैक्स को रोकने में सक्षम है।

Check Also

दिव्यांग आरक्षण के नियम क्या हैं ? What are the rules for disability reservation?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …