Breaking News

सरकार की नई स्कीम अब सामान खरीदारी पर रसीद मांगने पर मिलेगा नगद इनाम

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :Budget 2020: 1 अप्रैल, 2020 से एक सरल जीएसटी रिटर्न (GST Return) लागू किया जाएगा. संसद में आज वर्ष 2020-21 का केन्द्रीय बजट (Union Budget 2020) प्रस्तुत करते हुए वित्त मंत्री (Finance Minsiter) निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस पर अभी प्रयोग किया जा रहा है.

इससे रिटर्न दायर करना सरल हो जाएगा. इसकी विशेषताओं शून्य रिटर्न (Zero Return) के लिए एसएमएस (SMS) आधारित फाइलिंग, समय से पूर्व रिटर्न फाइलिंग, उन्नत इनपुट कर ऋण प्रवाह और समग्र सरलीकरण शामिल है. वित्त मंत्री ने कहा कि रिफंड की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और मानव हस्तक्षेप के बिना इसे पूर्णतः स्वचालित किया गया है.सीतारमण ने कहा कि करदाताओं (Taxpayers) का आधार के अनुसार सत्यापन और अनुपालन में सुधार के लिए अनेक उपाय किए गए है. इससे डमी या अस्तित्व में नहीं रही यूनिटों को हटाने में सहायता मिलेगी. उपभोक्ता इनवाइस के लिए गतिमान क्यूआर-कोड (QR Code) का प्रस्ताव है. जब QR Code के जरिए खरीद हेतु भुगतान किया जाएगा तब जीएसटी मानदंडों को दर्शाया जाएगा.

इनवाइस मांगने पर मिलेगा नकद इनाम

वित्त मंत्री ने इनवाइस की मांग करने के लिए उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए नगद पुरस्कार की एक प्रणाली की परिकल्पना की गई है. इनवाइस और इनपुट कर क्रेडिट का मेल किया जा रहा है जहां 10 प्रतिशत या इससे अधिक बेमेल रिटर्न पाए जाते हैं. तो सीमाओं की पहचान की जाती है और उनका अनुसरण किया जाता है.

Check Also

“दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 पर बड़ा फैसला आज की खबर पक्का अपडेट नई योजना, नया नियम, बड़ी अपडेट – ग्राउंड रिपोर्ट के साथ सीधा लाइव”

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …