Breaking News

पटना में माली के 1 हजार पदों पर होगी बहाली, 25 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :  पटना के पार्कों और उद्धयानों के देखभाल और रखरखाव के लिए 1 हजार माली के पदों पर बहाली होगी. भवन निर्माण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया माली के पद पर चुने गए लोगों को हर महीने 25720 रुपये सैलरी दी जाएगी. मूल वेतन 18 हजार, महंगाई भत्ता 2160, एचआरए 2882, मेडिकल 1000 और टीए 1680 रुपये दिए जाएगे. बहाल होने वाले माली के जिम्मे सभी महत्वपूर्ण आवासीय और गैर आवासीय भवन, राजभवन, विधान मंडल भवन, सचिवालय भवन, मुख्यमंत्री सचिवालय, आवासीय परिसर, न्यायधिशों, मंत्रियों और उच्च अधिकारियों के आवासीय उद्धान और पार्क होगा.

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …