Breaking News

बिहार सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सिर्फ गवर्नर और सीएम की सुरक्षा में होंगे एके-47

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी ख़बर मिल रही है. ख़बर प्रशासनिक खेमे से है. बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी जिलों के एसपी को निर्देश जारी किया है. निर्देश में कहा गया है कि आधुनिक हथियार एके-47 अब वापस करने हैं. राज्य सरकार के निर्देशानुसार और ताजा फैसले के अनुसार अब केवल दो ही वीआईपी व्यक्ति के सुरक्षाकर्मियों के पास एके-47 होगा.बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक सिर्फ महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे गार्डों को ही आधुनिक हथियार AK-47 दिया जाएगा.

विधायकों को भी नहीं मिलेगी एके-47 से सुरक्षा

सरकार ने अपने आदेश में यह कहा है कि सीएम और राज्यपाल के आलावा अब किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा में लगे गार्ड को एके-47 मुहैया नहीं कराई जाएगी. बता दें कि बिहार के नक्सल प्रभावित इलाकों में भी विधायकों की सुरक्षा के लिए AK-47 दिए गए हैं. अब वे भी हथियार भी वापस लिए जाएंगे.

सरकार ने मंगवा लिए सभी एके-47 वापस

बिहार के बड़े पदाधिकारियों की सुरक्षा में लगे गार्डों को भी AK-47 दी गई है. जिसे अब सरकार ने वापस लेने का फैसला किया है. मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक इससे पहले भी पुलिस अधीक्षकों से इसके बारे में निर्देश दिए गए थे. सरकार ने साफ़ तौर पर ये स्पष्ट किया है कि सीएम और गवर्नर के आलावा अन्य किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा में लगे जवानों को AK 47 नहीं दिया जाएगा

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …