Breaking News

बिहार / 26 आईएएस अफसरों का तबादला, 14 जिलों में नए डीएम, हिमांशु बने पटना के नगर आयुक्त

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 12 जिलों के डीएम का ट्रांसफर कर दिया है। इन 12 समेत कुल 22 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं।

कुंदन कुमार-बेतिया जिलाधिकारी,
कंवल तनुज-कटिहार जिलाधिकारी

चन्द्र शेखर घोष-खगड़िया जिलाधिकारी,

अमन समीर-बक्सर जिलाधिकारी,
प्रशांत कुमार सी एच-अररिया जिलाधिकारी,
शीर्षत कपिल-मोतिहारी जिलाधिकारी,
हिमांशु शर्मा-पटना नगर आयुक्त,
आदित्य प्रकाश-किशनगंज जिलाधिकारी,
यशपाल मीणा-नवादा जिलाधिकारी,
अमित कुमार पांडेय-सीवान जिलाधिकारी,
सौरभ जोरवाल-औरंगाबाद जिलाधिकारी,
दिओर नीलेश-मधुबनी जिलाधिकारी,
कौशल कुमार-सहरसा जिलाधिकारी,

कई अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार
इसके अलावा खान प्रधान सचिव हरजोत कौर को राज्य महिला निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एन विजय लक्ष्मी को गन्ना उद्योग प्रधान सचिव, एन सरवन कुमार को पशुपालन का अतिरिक्त प्रभार, पंकज पाल को SFC MD का अतिरिक्त प्रभार, पूनम कुमारी-कृषि विशेष सचिव, राहुल रंजन महिवाल-ग्रामीण विकास विशेष सचिव, अनिरुद्ध कुमार-गृह विशेष सचिव, धर्मेंद्र सिंह-मत्स्य निदेशक और बैद्यनाथ यादव स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव बनाए गए हैं।

बुडको के नए एमडी बने रमन कुमार
रमन कुमार को बुडको का नया एमडी बनाया गया है। साथ ही साथ उन्हें आवास बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अनिमेष कुमार पाराशर को कला संस्कृति विभाग के अवर सचिव का पद म मिला है। साथ में संस्कृति निदेशालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। शैलजा शर्मा को पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव,रंजीता को श्रम आयुक्त के साथ-साथ कौशल विकास मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …