Breaking News

प्रतिभा किसी परिचय का मोहताज नहीं |

 सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार:- नॉलेज इज द पावर अर्थात ज्ञानवान होना और ज्ञानवान बनने के लिए मेहनत करना और मेहनत करके अपने आप को साबित करना कोई रोहन दास, 10th से सीखे| यह कहानी उस बच्चे की है जो अपनी तर्क बुद्धि से अपनी मेहनत से ना सिर्फ अपना बल्कि अपने माता-पिता व समाज का नाम रोशन कर रहा है जिस विद्यालय का वह छात्र हैं वहां भी उसने कई कई बार अपने नाम का डंका बजाया है जिसमें अनेक अनेक उपलब्धियां प्राप्त की हैं|

राज्य स्तरीय मेंटल मैथ्स प्रतियोगिता 2020-21 के लेवल 3  में राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय रमेश नगर-  1516002 के छात्र रोहन दास, क्लास 10th की टीम रीजन वेस्ट को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह क्विज  राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, किशन गंज में दिनांक 04/03/2021 को आयोजित किया गया। रीजन वेस्ट की टीम का हिस्सा रहे रोहन दास पिछले कई वर्षों से मेंटल मैथ्स में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इनके गाइड टीचर श्री सुरेन्द्र सिंह को हार्दिक बधाई 💐 एवं प्रोत्साहन के लिए सभी संबंधित शिक्षकों को धन्यवाद।

दिल्ली सरकार के शिक्षा सचिव श्री उदित प्रकाश राय,  श्री कैलाश चंद DDE zone west A   रोहन दास को खासकर बधाई देते हुए विद्यालय प्रधान डॉ सभ्य सचिन ऐसे होनहार बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन देते हुए इनके कुशल मार्गदर्शन करने हेतु अग्रसर किया है| हम सभी देशवासी इस तरह के होनहार बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वचन देते हैं खूब पढ़े और देश को  कामयाबी व तरक्की की ओर ले जाए|

Check Also

दिव्यांग आरक्षण के नियम क्या हैं ? What are the rules for disability reservation?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …