Breaking News

10 अप्रैल यानी कल से बूस्‍टर डोज लगनी शुरू होगी.

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में भले ही कमी आ रही हो, लेकिन सरकार की ओर से अब 18 साल से 59 साल तक के लोगों के लिए कोरोना वैक्‍सीन की बूस्‍टर डोज लगाने का फैसला लिया गया है. 10 अप्रैल यानी कल से बूस्‍टर डोज लगनी शुरू होगी. इसे लेकर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने   सभी राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्‍वास्‍थ्‍य सचिवों से बातचीत की है. उन्‍होंने इस दौरान कई अहम निर्देश दिए हैं.केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने राज्‍यों के स्‍वास्‍थ्‍य सचिवों से कहा है कि कोरोना वैक्‍सीन की बूस्‍टर डोज लगाने के दौरान निजी टीकाकरण केंद्र 150 रुपये से अधिक फीस नहीं वसूल पाएं. यह 150 रुपये की अधिकतम फीस कोरोना वैक्‍सीन के दाम से अलग होगी. इसके साथ ही उन्‍होंने यह भी जानकारी दी है कि व्‍यक्ति को जिस वैक्‍सीन की पहली और दूसरी डोज लगी होगी, उसे बूस्‍टर डोज भी उसी वैक्‍सीन की ही लगेगी. बूस्‍टर डोज लगवाने के लिए कोई नया रजिस्‍ट्रेशन नहीं कराना होगा. कोविन एप पर पहले से ही किए गए रजिस्‍ट्रेशन के जरिये बूस्‍टर डोज लगाई जाएगी.

Check Also

न्याय व्यवस्था में सुधार क्या ‘फेडरल पेनल कोड’ की तर्ज पर सरल होगी भारत की कानून व्यवस्था ?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …