Breaking News

भोजपुरी स्टार निरहुआ बीजेपी में हुए शामिल, पूर्वांचल की इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

 

सवप्रथम न्यूज विकाश कुमार  ः  भोजपुरी इंडस्ट्री के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ बीजेपी में शामिल हो गए हैं. लखनऊ में बुधवार को भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने यूपी के मुख्यमंत्री CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. चर्चा है कि दोनों अभिनेताओं को पूर्वांचल से बीजेपी का टिकट मिल सकता है. कहा जा रहा है कि रवि किशन को गोरखपुर से और निरहुआ को आजमगढ़ से टिकट मिलने के आसार हैं. हालांकि इसकी अभी पार्टी की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है.

बताते चलें कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ मूल रूप से गाजीपुर के गांव टंडवा से हैं. भोजपुरी सिनेमा में एक्टिंग करने से पहले वो गाने गाते थे. उन्हें बचपन से ही गाने-बजाने का काफी शौक था. लेकिन उस समय उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. निरहुआ के पिता जी की मासिक आय मात्र 3500 रुपए थीं जिसमें 7 लोगों के परिवार का पेट पालना मुश्किल हो जाता था.

आर्थिक तंगी दूर करने और पैसे कमाने के लिए निरहुआ के पिता जी अपने बड़े भाई के साथ कोलकता चले गए. लेकिन अपने पीछे अपनी पत्नी और 3 बेटियों को गांव में ही छोड़ गए. लेकिन अपने साथ वो अपने बेटे निरहुआ उर्फ़ दिनेश लाल यादव को ले गए थे.

निरहुआ की शुरूआती पढ़ाई-लिखाई कोलकाता में ही हुई. उन दिनों में आर्थिक तंगी का आलम यह था कि जब कहीं जाना होता था तो निरहुआ पैदल ही रास्ता तय करते थे. उन दिनों घर में साइकिल भी नहीं हुआ करती थी.

Check Also

दिव्यांग आरक्षण के नियम क्या हैं ? What are the rules for disability reservation?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …