Breaking News

मौका: SBI की इस फेलोशिप के लिए करें आवेदन

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार पटना: दिव्यांग अगर आप खुशहाल भारत के लिए ग्रामीण विकास संबंधी कामों में शामिल होना चाहते हैं, तो एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप प्रेग्राम का फायदा उठा सकते हैं। यह फेलोशिप कई एनजीओ के सहयोग से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चलाता है। यह ऐसे ग्रैजुएट्स के लिए है जिनमें ग्रामीण भारत का विकास करने का जज्बा है।

फेलोशिप प्रोग्राम 13 महीने तक चलेगा जिसमें अगस्त और अक्टूबर में 2 बैच आयोजित किए जाएंगे। फेलोशिप के प्रॉजेक्ट भारत के इन राज्यों में चलाए जाएंगे: आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, यूपी और उत्तराखंड। कैंडिडेट अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी भी राज्य का चुनाव कर सकता है। शुरू में ट्रेनिंग सेशन होगा जिसमें राज्य और प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी जाएगी। पसंद और योग्यता के आधार पर प्रॉजेक्ट सौंपा जाएगा। कैंडिडेट भारतीय मूल का हो। उम्र 21-32 साल के बीच होनी चाहिए और वह किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट हो।

सिलेक्शन

फेलोशिप के लिए देश भर से 100 कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा। अप्लाई करते वक्त ही कैंडिडेट्स को एक निबंध लिखना होगा जिसके आधार पर उन्हें 13 जून तक शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आखिर में शार्टलिस्ट किए कैंडिडेट्स का 1 जुलाई को इंटरव्यू लिया जाएगा। अंतिम रूप से चुने गए कैंडिडेट्स को महर महीने 15 हजार रुपये दिए जाएंगे।

अप्लाई करने की लास्ट डेट

10 जून

कैसे करें अप्लाई

ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए जाएं इस वेबसाइट पर: youthforindia.org

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …