खुशखबरी दिव्यांगों के लिए अब डिजिटल लॉकर से जुड़ेंगे राशन और आयुष्मान योजना के कार्ड, साथ रखने की नहीं रहेगी टेंशन

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :  अब दिव्यांगों को मिलेगी अतिरिक्त सुरक्षा डिजिटल लॉकर एप पर अब राशन कार्ड और अटल आयुष्मान कार्ड भी उपलब्ध होगा। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही स्वास्थ्य और खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ बैठक कर राशन और आयुष्मान कार्ड को डिजिटल लॉकर एप से लिंक की योजना तैयार की जाएगी।

प्रदेश में अब तक 1.04 लाख लोगों ने डिजिटल लॉकर पर अपना पंजीकरण किया है। जिन्हें 15.55 लाख विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं। डिजिटल लॉकर एप पर जारी सभी सर्टिफिकेट कानूनी रूप से मान्य है।

प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत डिजिटल लॉकर योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत यदि किसी व्यक्ति के स्मार्ट फोन में डिजिटल लॉकर एप पर दस्तावेज हैं, तो उसे असली दस्तावेज साथ में लेकर चलने की जरूरत नहीं है।

अभी तक केंद्र सरकार ने 322 अलग-अलग प्रकार के सर्टिफिकेट को डिजिटल लॉकर से जोड़ा है। जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण सर्टिफिकेट, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण, आय प्रमाण पत्र, पेंशन, टेलीफोन बिल, शैक्षिक प्रमाण पत्र, गैस कनेक्शन समेत तमाम सर्टिफिकेट शामिल है। प्रदेश में अब राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड को भी डिजिटल लॉकर से जोड़ने की तैयारी है। डिजिटल लॉकर क्रियान्वयन में उत्तराखंड का देश में 17 वां स्थान है।

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग  डिजिटल लॉकर में प्रत्येक विभाग की सेवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड को भी डिजिटल लॉकर से लिंक किया जाएगा। डिजिटल लॉकर एक ऐसी सेवा है। जिसके माध्यम से व्यक्ति के हर समय अपने दस्तावेज साथ लेकर चल सकता है। इसके लिए असली दस्तावेज रखने की जरूरत नहीं है।

डिजिटल लॉकर है तो नहीं कटेगा चालान

डिजिटल लॉकर में ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट है तो चालक को असली दस्तावेज साथ में रखना जरूरी नहीं है। डिजिटल लॉकर से दस्तावेज दिखाने पर पुलिस चालान नहीं काट सकती है।

पिछले वर्ष सरकार ने डिजिटल लॉकर में दस्तावेजों को मान्य करने की अधिसूचना जारी कर दी थी। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से अब तक 13 जिलों में यातायात पुलिस को विशेष ट्रेनिंग भी दी गई है।

प्रदेश में डिजिटल लॉकर से जारी सर्टिफिकेट 

प्रमाण पत्र                संख्या
स्थायी निवास         487410
आय प्रमाण पत्र        391052
जाति प्रमाण पत्र        283143
चरित्र प्रमाण पत्र        56574
मृत्यु प्रमाण पत्र            10046
जन्म प्रमाण पत्र            51666
पेंशन सर्टिफिकेट            1985
स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र    689

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है दिव्यांगों को उच्च शिक्षा प्राप्त करना हुआ आसान।

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : रांची झारखंड की राजधानी रांची में …