राहत / मोदी सरकार का तोहफा, अब युद्ध में दिव्यांग होने पर मिलेंगे आठ लाख रुपए

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युद्ध के दौरान दिव्यांग (बैटल कैजुअल्टी -बीसी) होने वाले की सभी श्रेणियों जवानों के परिजनों को आर्थिक सहायता में वृद्धि करते हुए इसे दो लाख रुपए से बढ़ाकर आठ लाख रुपए करने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

अभी तक दो लाख रुपए की आर्थिक मदद का था प्रावधान

रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह राशि सेना युद्ध हताहत कल्याण कोष (एबीसीडब्ल्यूएफ) के तहत दी जाएगी। इससे पहले, बैटल कैजुअल्टी में 60 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता के लिए दो लाख रुपए और 60 प्रतिशत से कम दिव्यांगता के लिए एक लाख रुपए की वित्तीय सहायता का प्रावधान था। यह पारिवारिक पेंशन, सेना समूह बीमा, सैन्य कल्याण कोष और अनुग्रह राशि से मिलने वाली वित्तीय सहायता के अतिरिक्त था।

सियाचिन की घटना के बाद हुआ था एबीसीडब्ल्यूएफ का गठन

फरवरी 2016 में, सियाचिन में हुई हिमस्खलन की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना जिसमें 10 सैनिकों के बर्फ में दब जाने के बाद बैटल कैजुअल्टी के तहत उनके परिवारों को बड़ी संख्या में लोगों द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करने की पेशकश के बाद, रक्षा मंत्रालय ने भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग (ईएसडब्ल्यू) के तहत एबीसीडब्ल्यूएफ का गठन किया था।

Check Also

​”दिव्यांगों का ’30 साल का वनवास’ कब होगा खत्म? बुनियादी केंद्रों पर सरकारी उदासीनता की मार।”

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : एक तरफ जहां सरकार ‘दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम …