सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : भारत मे इंश्योरेंस रेग्युलेटर इरडा जल्द एक नए मसौदा लेकर आएगा। इसके तहत पॉलिसी होल्डर्स को कई तरह के फायदे दिए जा सकते हैं। मतलब अगर आप हेल्थ इंश्योरेंस होल्डर है, तो आपको मुफ्च जिम मेंबरशिप, योगा सेंटर्स और प्रोटीन सप्लीमेंट पर डिस्काउंट वाउचर्स जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। इसके अलावा पॉलिसी होल्डर्स को मुफ्त में OPD सलाह, दवाइयां, हेल्थ चेकअप्स, डायग्नोस्टिक्स मिल सकेंगी। इरडा की मानें, तो नए दिशानिर्देश से हेल्थ सेवाओं को पहले से बेहतर किया जा सकेगा। स्वास्थ्य सुविधाएंभारत मे अभी हेल्थ इंश्योरेंस देने वाली कुछ कंपनियां अपने कवरेज में हेल्थ चेकअप और डायग्नोस्टिक्स देती हैं। इरडा ने कहा है कि बीमा की रकम इससे अलग होगी और किसी बोनस से लिंक नहीं होगी। नए प्रस्ताव में पॉलिसी होल्डर्स को सीधे इन्सेंटिव देने का प्रस्ताव है। इरडा के मुताबिक बीमा कंपनियों को यह भी बताना होगा कि पॉलिसी रिन्यू होने की हालत में ये सभी फायदे कैरी-फॉरवर्ड होंगे या नहीं।पॉलिसी होल्डर्स को साल में एक बार स्टेटमेंट भेज दिए गए बेनेफिट्स की जानकारी देनी होगी। वहीं फैमिली फ्लोटर प्लांस में इस तरह की सुविधाओं को दी जाएंगी या नही। इसके बारे में पॉलिसी होल्डर्स को स्पष्ट रुप से बताना होगा।
Check Also
दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth
🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …
Sarvpratham News Latest Online Breaking News
