Breaking News

एल० पी० शाही कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन बलात्कारियों को सजा दिलाने के लिए और समाज से इस कुप्रथा को हटाने के लिए

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : एल० पी० शाही कॉलेज,पटना* से कल शाम 4:30 बजे छात्र अध्यक्ष विशाल यादव के तथा छात्र जदयू पटना महानगर महासचिव आदित्य राज चन्द्रवंशी के नेतृत्व तथा तुषार बर्नवाल के सुरक्षा बल के द्वारा कैण्डल मार्च निकाला गया जो कंकड़बाग कॉलोनी मोड़ से कारगिल चौक तक गया ।

अध्यक्ष विशाल यादव तथा महासचिव आदित्य राज चन्द्रवंशी* और छात्र एंव छात्राओं ने सरकार से गुजारीस किया कि प्रियंका रेड्डी के बल्तकारी को जल्द से जल्द फांसी दी जाए तथा आदित्य चन्द्रवंशी ने कहा कि ऐसे दरिंदो को न फाँसी दिया जाए न जिंदा जलाया जाय उसके एक पैर और एक हाथ काट कर छोड़ दिवा जाए..!और ये जो लगातार रेप जैसे घिनौना अपराध किया जा रहा है इसके लिए ऐसी सज़ा दिया जाए कि दुबारा ऐसी घिनौना पाप करने के बारे में कोई सोचे तक नही ।वहीं छात्राओं का कहना था कि या तो ऐसी घिनौना पाप करने वालो को सरकार तुरंत फांसी दे या ये बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारा बन्द करे ।।

Check Also

न्याय व्यवस्था में सुधार क्या ‘फेडरल पेनल कोड’ की तर्ज पर सरल होगी भारत की कानून व्यवस्था ?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …