सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : बिहार के युवा जो रोजगार की तलाश में हैं, उनके लिए खुशखबरी है. नगर विकास विभाग में बंपर बहाली निकली है. विभाग में कुल 1056 पदों पर बहाली होने वाली है. जिन पोस्ट पर बहाली निकली है, उनमें अधीक्षण अभियंता, सहायक अभियंता, कार्यपालक अभियंता, जूनियर इंजीनियर, चीफ टाउन प्लानर, एसोसिएट टाउन प्लानर, असिस्टेंट टाउन प्लानर, सचिवालय सहायक, अपर डिवीजन क्लर्क, निजी सहायक, स्टेनोग्राफर, लोअर डिवीजन के पद शामिल हैं.नगर विभाग विभाग के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. नगर विकास विभाग के सचिव आनंद किशोर ने बताया कि 631 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, वहीं बाकी पदों पर अगले हफ्ते से प्रक्रिया शुरू की जाएगी. उन्होंने बताया कि 631 पदों के लिए वेकेंसी आ गई है.इन पदों पर बहाली 31 जनवरी तक हो जाएगी. वहीं इन पोस्ट के लिए आवेदन 19 दिसंबर से 8 जनवरी तक जमा किये जाएंगे. बाकी के 425 पदों पर बहाली के लिए वेकेंसी अगले हफ्ते आएगी. विभाग के मुताबिक इन पदों पर बहाली के लिए सरकार ने एचआर एजेंसी बहाल की है. सभी पदों के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन भरना होगा.
Check Also
दिव्यांग आरक्षण के नियम क्या हैं ? What are the rules for disability reservation?
🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …
Sarvpratham News Latest Online Breaking News
