सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : राज्य में 464 मत्स्य प्रसार पदाधिकारी की बहाली होगी। पशु व मत्स्य संसाधन विभाग ने सभी प्रखंडों में एक-एक मत्स्य प्रसार पदाधिकारी की बहाली का प्रस्ताव तैयार किया है। विभाग के इस प्रस्ताव को राज्य की प्रशासी पदवर्ग समिति और वित्त विभाग ने हरी झंडी दे दी है। विभाग इस प्रस्ताव को अब कैबिनेट भेजने की तैयारी में है।
विभाग की तैयारी है जल्द कैबिनेट से मंजूरी लेकर इस वित्तीय वर्ष के अंत तक बहाली प्रक्रिया शुरू करा दिया जाए। तकनीकी आयोग से इन पदों पर नियमित बहाली होगी। इस पद पर बहाली के लिए न्यूनतम फिशरीज में स्नातक और समकक्ष डिग्री होना चाहिए। प्रत्येक अधिकारी को प्रतिमाह 47 से 50 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेंगे।
इस मद में प्रतिमाह लगभग ढाई करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्रखंडों में बहाल होने वाले मत्स्य प्रसार पदाधिकारी मछली पालक किसानों को तकनीकी सहयोग देंगे। साथ ही मछलीपालन की सभी योजना का लाभ दिलाने में मदद करेंगे। मछली में होने वाली बीमारी या किसी समस्या का समाधान के लिए ये तालाब का निरीक्षण करेंगे।
Sarvpratham News Latest Online Breaking News
