VIDEO: तिरंगा फहराने को लेकर भिड़े कांग्रेसी नेता, जमकर मारपीट

देशभर में आज गणतंत्र दिवस मनाया रहा है. क्या नेता, क्या कार्यकर्ता देश का हर एक इंसान गणतंत्र दिवस के रंग में रंगा हुआ है. लेकिन एक तस्वीर मध्यप्रदेश के इंदौर से आ रही है जो काफी निराश करती है. मध्य प्रदेश के इंदौर में तिरंगा फहराने को लेकर दो कांग्रेसी नेता आपस में भिड़ गए.

इस दौरान कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव और चंदू कुंजीर के बीच थप्पड़ और घूंसे चलने लगे. हालांकि वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस के दोनों नेताओं को अलग-अलग किया. यह घटना गणतंत्र दिवस पर इंदौर स्थित कांग्रेस दफ्तर की है. इन नेताओं का मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Check Also

​”दिव्यांगजनों के सम्मान में रेलवे की बड़ी हुंकार सर्कुलर 01/2026 से अब रियायती टिकट पर सहायक बदलना हुआ आसान, गरिमापूर्ण सफर की ओर एक ऐतिहासिक कदम!”

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : भारतीय रेलवे के द्वारा दिव्यांग जनों …