गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान ने झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली. इस दौरान ऐसा भावुक क्षण भी आया जब एक शहीद की मां अपने बेटे को मरणोपरांत मिले सेना मेडल को लेने पहुंची. जैसे ही खगड़िया के रहने वाले शहीद किशोर कुमार मुन्ना की मां तुलो देवी राज्यपाल फागू चौहान के निकट पहुंचीं तो आंखों में आंसू लिए वह राज्यपाल के कदमों पर गिर पड़ीं.
इस भावुक पल के दौरान राज्यपाल भी भावुक हो गए और अपने आंसू पोछते नजर आए. इस दौरान राज्यपाल ने शहीद की मां को उठाया और उन्हें सेना मेडल के साथ राज्य सरकार द्वारा दिया जाने वाला प्रशस्ति पत्र और राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली राशि का चेक सौंपा.खगड़िया निवासी आर्मी जवान किशोर कुमार मुन्ना 4 फरवरी को पुंछ बॉर्डर पर पाकिस्तानी फौज के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
उन्हें पुंछ स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन 24 वर्षीय जवान किशोर कुमार मुन्ना आखिरकार जिन्दगी देश के नाम न्योछावर कर दी.71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. गणतंत्र दिवस पर इस बार 17 झांकियों के द्वारा बिहार के विकास को दिखाया गया.
Sarvpratham News Latest Online Breaking News


