यात्रियों को निर्धारित स्टेशन से पहले नींद से जगाता है रेलवे, देता है अलार्म सुविधा

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : रेल यात्रा के दौरान नींद ना खुलने के कारण कई बार यात्री अपने निर्धारित स्टेशन से आगे निकल जाते हैं। लेकिन रेलवे की ‘डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म’सेवा का उपयोग करके आप अपने निर्धारित स्टेशन पर उतर सकेंगे। इस सेवा के तहत आधे घंटे पहले फोन कर यात्री को स्टेशन के बारे में बताया जाता है। पूछताछ सेवा पर आईवीआर से इस सुविधा को जोड़ते हुए अलार्म सेवा शुरू की गई है। कस्टमर केयर के प्रतिनिधि से 139 नंबर पर यात्री बात कर अलर्ट की सुविधा भी ले सकते हैं।

ऐसे उठा सकते हैं लाभ

  • आईआरसीटीसी के 139 नंबर पर मोबाइल से कॉल या मैसेज किया जाएगा। कॉल रिसीव होने पर पहले भाषा का चयन होगा, उसके बाद डेस्टिनेशन अलर्ट के लिए पहले 7 नंबर और फिर 2 नंबर दबाना होगा।
  • 10 अंकों का पीएनआर नंबर यात्री से पूछा जाएगा। जिसे डायल करने के बाद कन्फर्म करने के लिए 1 डायल करना होगा। सिस्टम पीएनआर नंबर का सत्यापन कर निर्धारित स्टेशन के लिए अलर्ट सेट कर देगा।
  • इसके बाद कंफर्मेशन का एसएमएस मिलेगा। गंतव्य आने से पहले मोबाइल पर कॉल आएगी। प्रति अलर्ट एसएमएस का चार्ज 3 रुपए लगेगा। इसी तरह कॉल के लिए भी शुल्क देना होगा।

Check Also

​”दिव्यांगजनों के सम्मान में रेलवे की बड़ी हुंकार सर्कुलर 01/2026 से अब रियायती टिकट पर सहायक बदलना हुआ आसान, गरिमापूर्ण सफर की ओर एक ऐतिहासिक कदम!”

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : भारतीय रेलवे के द्वारा दिव्यांग जनों …