सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों का जीवन भी बनेगा आत्मनिर्भर और सुरक्षित इस प्रणाली से दिव्यांगों को मिलेगा विशेष सुरक्षा एटीएम कार्डधारक अब बिना एटीएम की स्क्रीन और बटन को छुए भी पैसा निकाल सकेंगे. इसके लिए सिर्फ उन्हें स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड स्कैन करना होगा. दरअसल, एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजी (AGS Transact Technologies, AGSTTL) नाम की एक कंपनी ने एक नया सॉफ्टवेयर बनाया है, जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति बिना एटीएम मशीन को छुए पैसे निकाल सकता है. इसके लिए आपको सबसे पहले अपने बैंक के मोबाइल एप्लिकेशन को डाउनलोड करना होगा और एप के माध्यम से एटीएम के स्क्रीन पर दिख रहे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा. फिलहाल AGSTTL इच्छुक बैंकों को इस सॉफ्टवेयर का डेमो दे रहा है. बता दें कि AGSTTL कंपनी भारतीय बैंकों को एटीएम के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर से संबंधित सर्विस उपलब्ध करवाती है.
बैंकों को क्या करना होगा?
इसके लिए बैंकों को एटीएम के एग्जिस्टिंग सॉफ्टवेयर को सिर्फ अपडेट करना होगा और यह टचलेस ट्रांजैक्शन की सुविधा शुरू हो जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह सुविधा आपके शहर में भी मिलने लगेगी.
कैसे करता है यह काम?
स्टेप 1: अपने स्मार्टफोन पर बैंक के मोबाइल एप्लिकेशन को खोलें और क्यूआर कैश विड्रॉवल (QR Cash Withdrawal) के ऑप्शन पर क्लिक करें.
स्टेप 2: इसके बाद आप एटीएम से जितना पैसा निकालना चाहते हैं उतना अपने बैंक के मोबाइल एप में भरें.
स्टेप 3: इसके बाद एटीएम स्क्रीन पर दिख रहे QR code को स्कैन करें.
स्टेप 4: एप में ‘Proceed’ के बटन पर क्लिक करके पैसे की रकम को कंफर्म करें.
स्टेप 5: अपना 4 अंकों वाला पिन एंटर करें यानी भरें.
स्टेप 6: इतना करने के बाद आपको आपकी नकदी और रसीद एटीएम से मिल जाएगी.
Sarvpratham News Latest Online Breaking News
