सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : मृत कर्मचारी, पेंशनर के दिव्यांग बच्चों की पेंशन में बढ़ोतरी होगी केंद्र के किसी मृत सरकारी कर्मचारी/पेंशनभोगी के दिव्यांग बच्चों को पारिवारिक पेंशन में वृद्धि का लाभ मिलेगा। इस संबंध में केंद्रीय पेंशन विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस फैसले का उद्देश्य दिव्यांगों के लिए जीने में आसानी और बेहतर आर्थिक दशाओं का निर्माण करना है। मृत कर्मचारी या पेंशनभोगी के बच्चे/भाई-बहन को परिवार पेंशन की पात्रता के लिए आय मानदंड को उदार बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। क्योंकि परिवार के अन्य सदस्यों के मामले में लागू होने वाले परिवार पेंशन पात्रता संबंधी मानदंड दिव्यांग बच्चे/भाई- बहन के लिए शायद लागू न हों।
Sarvpratham News Latest Online Breaking News
