दिव्यांग छात्र को मिलेगा सुनहरा मौका शिक्षक बनने का बिहार में

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांग छात्रों के लिए सुनहरा मौका बिहार-झारखंड के युवाओं के पास सरकारी नौकरी हासिल करने का सुनहरा मौका है. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, ओडिशा ने हिंदी, संस्कृत और फिजिकल एजुकेशन विषयों के लिए शिक्षकों के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन मांगे हैं. यहां अलग-अलग विषयों के लिए 4000 से ज्यादा टीचर की वैकेंसी निकाली गई है. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार, 14 सितंबर 2021 तक ऑनलाइन मोड पर आवेदन दे सकते हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dseodisha.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं. इसके अलावा और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं.

महत्वपूर्ण जानकारी 

आवेदन जमा करने की लास्ट डेट: 14 सितंबर
ऑनलाइन एग्जाम: अक्टूबर 2021 के पहले सप्ताह में

वैकेंसी डीटेल्स

कुल पद                                      4619

हिंदी टीचर                                  2055
संस्कृत टीचर                               1304
फिजिकल एजुकेशन टीचर             1260

आयु सीमा 

उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी, 2021 को कम से कम 21 वर्ष और 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क

सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये है. इसके अलावा एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क 400 रुपये है.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित कॉम्पिटेटिव एग्जाम में परफॉर्मेंस के आधार पर होगा.

Check Also

दिव्यांग अब ‘साथी’ के सहारे बनेंगे इंजीनियर-डॉक्टर।

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :दिव्यांग अब ‘साथी’ के सहारे बनेंगे इंजीनियर-डॉक्टर, …