सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : बिहार लोक सेवा आयोग में 67वीं संयुक्त सिविल सेवा की परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर तक निर्धारित की गई है। छात्र बीपीएससी वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर या नीचे नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपके अपने अखबार ने हिन्दुस्तान ने जितनी वैकेंसी की सूचना पहले दी थी, आयोग ने उतनी ही सीटों 555 के लिए वैकेंसी निकाली है। इस वर्ष ग्रामीण विकास पदाधिकारी के सबसे अधिक 133 पद, नगर कार्यपालक पदाधिकारी के 110 पद, बिहार प्रशासनिक सेवा के 88 पद, प्रखंड अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के 52, राजस्व अधिकारी व समकक्ष के 36 पद हैं।
Sarvpratham News Latest Online Breaking News

