Breaking News

ऑडियो स्पर्श डिवाइस दिव्यांगों के लिए एक बहुत बड़ा सौगात

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :देहरादून में वाहनों की अधिक संख्या होने के कारण रोज दिन रात सड़को पर जाम जैसी समस्याएं देखने को मिलती है। दून में सड़को पर लगातार वाहनों की आवाजाही से सड़क पार करने वाले व्यक्तियों को बहुत समस्याओं से जूझना पड़ता है।आम जन की इसी समस्या को देखते हुए दून सिटी की तरफ से मेन चौराहों पर ऑडियो स्पर्श डिवाइस लगाए गए थे, लेकिन इन डिवाइसों का प्रयोग नहीं किया जा रहा था। लोगों की समस्याओं को देखते हुए  यातायात निदेशक ने ऑडियो स्पर्श डिवाइस को प्रयोग में लाने के लिए जल्द से जल्द कहा गया है।स्पर्श डिवाइस को छुने पर सूचना दी जाएगी, जिसके बाद लोग आसानी से सड़क पार कर सकेंगे। यातायात निदेशक मुख्यतार मोहसिन ने सोमवार को लोगों की परेशानियों को देखते हुए ट्रैफिक जंक्शन में लगे हुए डिवाइस के प्रयोग को लेकर चर्चा की।दिव्यांगों द्वारा पहले डिवाइस का प्रयोग मोहसिन ने बताया कि नगर में लगे डिवाइस की आवाज वाहनों के शोर के कारण सुनाई नहीं देती है, इसलिए अब स्पर्श डिवाइस की आवाज बढ़ाई जाएगी। यातायात निदेशक ने कहा कि सबसे पहले राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांग सशक्तिकरण संस्थान के सभी छात्रों व अन्य दृष्टिबाधितों को यातायात पुलिस व अधिकारियों द्वारा डिवाइस का प्रयोग बताया जाएगा। इनके बाद देहरादून के सभी ट्रैफिक जंक्शन पर डिवाइस का प्रयोग बताया जाएगा।

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …