सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : पहला पंचायती राज दिवस वर्ष 2010 में मनाया गया था। तब से भारत में हर वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केन्द्रीय पंचायत राज देश भर में मंत्रालय द्वारा सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायत/ब्लॉक परिषद्/जिला परिषद् को पुरस्कृत किया जाता है। गाँधी जी कहते थे कि भारत की आत्म गाँवों में बसती है। इस लिए देश का विकास गाँवों से शुरु हो। गाँधी जी ने कहा था कि अगर गाँव पर खतरा पैदा होता है तो पूरे भारत में खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने ने मजबूद और सशक्त भारत का सपना देखा था। जिसे पूरा होने में 44 वर्ष लग गये थे। भारत में पंचायती राज व्यवस्था 1992 में 73वें संविधान संशोधन के तहत लाया गया था। भारतीय संविधान एक नीति निदेशक तत्व (DPSP) भाग-4 के अनुच्छेद-40 में उल्लेख किया गया है। अनुच्छेद 246 में राज्य विधानमंडल को स्थानीय स्वशासन से संबंधित किसी भी विषय के संबंध में कानून बनाने का अधिकार दिया।
Sarvpratham News Latest Online Breaking News
