सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांग राशनकार्डधारकाें काे अगर समय पर अनाज नहीं मिला या कम मिला ताे उन्हें इसके बदले भत्ता दिया जाएगा। भत्ते की राशि दाेषियाें से वसूली जाएगी। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभाेक्ता मामले विभाग ने इसके लिए नियमावली तैयार कर ली है। जल्दी ही इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट में भेजा जाएगा इसमें प्रावधान है कि अनाज न मिलने पर लाभुक नाेडल पदाधिकारी के माध्यम से या सीधे अपर समाहर्ता सह जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी से शिकायत कर सकेंगे। उदाहरण के ताैर पर अंत्याेदय याेजना में सरकार कार्ड धारक काे महीने में 35 किलाे चावल देती है। राशन न मिलने पर उसे 35 किलाे अनाज का बाजार मूल्य भत्ते के रूप में देगी, लेकिन इससे एक रुपए की दर से 35 रुपए काट लेगी।
Check Also
दिव्यांगों के अधिकार पर बड़ा सवाल, कानून है तो न्याय कब मिलेगा?
🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांग भारतीय कानून के सिद्धांत “इंजूरिया …
Sarvpratham News Latest Online Breaking News
