यात्रियों के लिए रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, मात्र 50 रुपये में मिलेगी ये खास सुविधा

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :  भारतीय रेलवे(Indian Railway) ने भारत के सभी रेलवे स्टेशन पर अपने करोड़ों यात्रियों के लिए एक नई सर्विस शुरू की है. इस सुविधा के जरिए यात्री स्टेशन पर अपनी सेहत का चेकअप कर सकेंगे. इसके लिए रेलवे ने एक हेल्थ एटीएम कियोस्क (Health ATM Kiosk) लगाया है. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने रेलवे स्टेशन पर Health ATM Kioshk का उद्घाटन किया है. Health ATM Kiosk के जरिए यात्री मात्र 50 रुपये देकर सेहत से जुड़े 16 मापदंडों की जांच करा सकते हैं.रेलवे मंत्रालय (Ministry of Railways) की ट्वीट के मुताबिक, 50 रुपये में यात्री बोन मास, बॉडी फैट, हाईड्रेशन, पल्स रेट, हाइट, मसल मास, शरीर का तापमान, ऑक्सीजन सैचुरेशन, बसल मेटाबोलिटक रेटिंग, मसल क्वालिटी स्कोर, मेटाबोलिक एज, सिस्टोलिक बीपी, वजन और  बॉडी मास इंडेक्स सहित अन्य पैरमीटर की जांच करा सकते हैं.

 

Check Also

दिव्यांग आरक्षण नियम क्या है ?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांग आरक्षण क्यों आया जानते हो? इसके …