Breaking News

संपत्ति का ब्योरा देंगे तभी मिलेगा फरवरी का वेतन, जानें किसके लिए जरूरी

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :राज्य सरकार के अधीन आईएएस, आईपीएस और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों समेत समूह ‘ग’ तक के कर्मियों को संपत्ति का ब्योरा देना होगा। राज्य सरकार ने मंगलवार को इस बाबत पत्र जारी किया है। संपत्ति का ब्योरा सौंपने की आखिरी समय सीमा 15 फरवरी, 2020 है। फरवरी महीने का वेतन तभी मिलेगा, जब यह ब्योरा सौंप दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार सरकार के अधीन कार्यरत समूह ग तक के कर्मचारियों को हर साल संपत्ति का ब्योरा सौंपना होता है। इसमें चल-अचल और दायित्वों की विवरणी शामिल होती है। 31 मार्च को इसे सार्वजनिक किया जाता है। संपत्ति का ब्योरा उसी फार्मेट में सौंपना है, जैसे पिछले साल था। यह फार्मेट सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Check Also

दिव्यांग आरक्षण के नियम क्या हैं ? What are the rules for disability reservation?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …