भारतीय रेलगाडी के पंखे कितने वोल्ट बिजली पे चलते है और क्यों?

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : भारतीय रेलगाड़ी के पंखे 110 V DC पर चलते हैं। वो इसलिए ताकि इन्हें चोरी करके घर के 230 V AC पर न चलाए जा सकें।

करीब 30 वर्ष पहले 1950 से 1990 तक ICF कोचेज में 24 वोल्ट की बैटरी होती थी जो डायनमो द्वारा चार्ज होती थी। डायनमो का वैल्ट कोच के ‘व्हील एक्सल’ से गति पाता था। उस समय ये 24 वोल्ट के पंखे और बल्ब खूब चोरी होते थे। और गाँँवों में 24 वोल्ट की बैटरी से चलाये जाते थे।

अब LHB कोच में भी 110 V AC के फैन और LED लाइट्स होती हैं।

Check Also

दिव्यांग आरक्षण नियम क्या है ?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांग आरक्षण क्यों आया जानते हो? इसके …