बेरोजगारों के जीवन में आएगी गति और प्रगति नए वाहन खरीदने पर मिलेगा 15% की सब्सिडी

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : सरकार ने ऐसा इसलिए किया है ताकि लोगों को रोजगार दिया जा सके। इस योजना के तहत वाहन के ऑन रोड कीमत पर 15% की सब्सिडी या 75,000 रुपये और 50,000 रुपये जो भी न्यूनतम राशि होगी उसे दिया जाएगा। शेष राशि पंजाब राज्य सहकारी बैंक द्वारा फाइनेंस की जाएगी।बता दें कि, महाराष्ट्र, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल राज्य के मॉडल का अध्ययन करने के बाद इस स्कीम को लागू किया गया है। जहां पर स्व-रोजगार को बढ़ावा देने के लिए वाहनों की खरीद पर सब्सिडी प्रदान की जाती है। पंजाब सरकार का मानना है कि, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र लाभार्थियों को मार्जिन मनी की व्यवस्था करना और वाहन को बैंक से फाइनेंस कराना मुश्किल हो रहा था।शुरुआती दौर में इस स्कीम का लाभ अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जैसे शहर के लोग उठा सकेंगे। इसमें सबसे पहले 600 वाहनों को सब्सिडी दी जाएगी। सरकार ने Uber के साथ समझौता किया है और अमृतसर और पटियाला में 50 कारों, लुधियाना में 100 और रोपड़ इलाके में 400 कारों की फंडिंग करने की योजना बनाई है।

Check Also

​”कानून तो बदल गया 2016 में, दिव्यांगों के हालात कब बदलेंगे?”​”एक ‘सर्टिफिकेट’ पूरे देश के लिए मान्य, फिर भी हर दफ्तर में दिव्यांगता का इम्तिहान क्यों?”

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के तहत …