Breaking News

बीएड करने वालों के लिए शिक्षा विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन STET अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर, 2019

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : एसटीईटी-2011 पास शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. अब वैसे अभ्यर्थी भी शिक्षक बन सकते हैं जिनका रिजल्ट अगस्त 2019 तक प्रकाशित हो गया है. वैसे अभ्यर्थी अब छठे चरण के शिक्षक नियोजन में भाग ले सकते हैं. शिक्षा विभाग ने सोमवार को यह निर्देश जारी किया है. जिसके बाद अब शिक्षक नियोजन के छठे चरण में ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे.बता दें कि एसटीईटी-2011 पास अप्रशिक्षित अभ्यर्थी को पांच साल में बीएड पास करना था. एसटीईटी-2011 का रिजल्ट 2012 में प्रकाशित किया गया था. जिसे आधार मानकर शिक्षा विभाग ने पांच साल का समय दिया था. लेकिन सहरसा में पुनर्परीक्षा के कारण रिजल्ट की घोषणा 2013 में की गई थी. जिसके वजह  से मामला उलझ गया था.

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …