Breaking News

अब स्टेशन पर फ्री में करें कॉलिंग व वीडियो कॉलिंग रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा देते हुए नई सुविधाएं जारी की हैं जिसके तहत स्टेशन फ्री कॉलिंग व वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। IRCTC रेल यात्रा का अनुभव बेहतर करने के लिए भारतीय रेल लगातार नई सेवाएं और सुविधाएं शुरू कर रहा है। इसी क्रम में रेलवे ने एक अनूठे ह्यूमन इंटरेक्टिव इंटरफेस सिस्टम के जरिए फ्री मोबाइल और वाईफाई कॉलिंग और कई दूसरी सुविधाओं की शुरुआत की है। इस बारे में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके जानकारी दी है।

यह एक मशीन कई काम करने में सक्षम है। इस डिजिटल कियोस्क की मदद से रेल यात्री फ्री मोबाइल और वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। मोबाइल और लैपटॉप के साथ सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें फास्ट चार्जिंग पोर्ट्स भी लगे हैं। इसके अलावा, 24 घंटे निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी इसी कियोस्क में लगे हैं।

डिजिटल कियोस्क में दी गई इंटरेक्टिव स्क्रीन पर यात्री मौसम और ट्रेनों से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा, गूगल मैप, शहर का नक्शा और स्थानीय जगहों की जानकारी भी पाई जा सकती है। माना जा रहा है कि यदि यह सर्विस लोगों को पसंद आती है तो इसका दायरा बढ़ाया जाएगा।

Check Also

आज की ताजा खबर “सीधा लाइव” – दिव्यांगों के लिए राशन कार्ड के “नये नियम” पर “बड़ी अपडेट”; क्या आय नहीं, ‘क्षमता’ बनेगी गरीबी का आधार? देखें हमारी विशेष “ग्राउंड रिपोर्ट”

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …