Breaking News

दीदी को सता रही छोटे भईया तेजस्वी की शादी की चिंता, बिहार चुनाव के बाद बज सकती है लालू के घर में शहनाई

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : रांची के रिम्स में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी धन्नो यादव ने उनसे मुलाकात की है। इस मौके पर उन्होनें पापा  के साथ घंटों बिताएं। अब जब दीदी और पापा साथ बैठे तो तेजस्वी यादव की शादी की चर्चा उठनी लाजिमी है। दीदी के कहे मुताबिक तो यहीं लगता है कि इस बार बिहार चुनाव के बाद तेजस्वी यादव की शादी की शहनाई बज ही जाएगी।पापा से मिलकर धन्नो ने कहा कि पापा परिवार और बच्चों को बहुत मिस कर रहे हैं। वहीं उन्होनें कहा कि पापा से परिवार के बारे में खूब बातें हुई। लगे हाथ उन्होनें तेजस्वी की शादी की भी चर्चा छेड़ ही दी। पापा से मिलकर जब वे बाहर निकली तो बहुत ही सधे अंदाज में कहा कि अभी वे अपना पॉलिटिकल कैरियर संभालने में लगे हैं। उसके बाद वे शादी कर लेंगे। दीदी ने इशारों में कह दिया कि बिहार के चुनाव के बाद तेजस्वी यादव की शादी पक्की है। सही भी है फिलहाल तेजस्वी अभी चुनाव में व्यस्त हैं। शादी के बारे में सोचने का वक्त तक नहीं है उनके पास । हां ये जरुर है कि बिहार की अग्निपरीक्षा में पास होते ही इस बार परिवार वाले उनके हाथ जरुर पीले कर देंगे।धन्नो ने पापा से मुलाकात के बाद उनकी सेहत को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होनें भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे पापा को जल्द ठीक कर दें। इस बीच लालू यादव का मेडिकल बुलेटिन भी जारी हुआ।जिसमें उनके चिकित्सक डॉ डीके झा ने कहा कि उनका स्वास्थ्य फिलहाल सामान्य है। उनकी किडनी 50 फीसदी काम कर रही है और शुगर लेवल ऊपर नीचे होते रहता है। उन्होनें अभी ठंड के मौसम में  गुनगुनी धूप में  लालू यादव को  बैठने की सलाह दी गई है और साथ ही सादा भोजन लेने को कहा गया है।लालू से शनिवार को समधी कैप्टन अजय सिंह यादव और नोखा की विद्यायक अनीता देवी ने भी उनसे मुलाकात की।

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …