सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : कक्षा 11वीं से लेकर पोस्टग्रेजुएशन की शिक्षा प्राप्त कर रहे ऐसे विद्यार्थी जो शारीरिक व मानसिक रूप से दिव्यांग हों व अपनी शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त करना चाहते हों, वे भारत सरकार के सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय द्वारा प्रदान की जा रही “पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर स्टूडेंट्स विथ डिसएबिलिटीस 2019-2020 के लिए आवेदन कर आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा में मदद कर उन्हें अपनी आजीविका कमाने व आत्मनिर्भर बन समाज में स्वयं के लिए एक प्रतिष्ठित स्थान बना पाने के लिए तैयार करना है। इस स्कॉलरशिप में 50 प्रतिशत सीटें महिला विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं।
हॉस्टलर्स को 1600 व डे स्कॉलर्स को 750 रुपए प्रतिमाह का रखरखाव भत्ता, 4000 रुपए तक का विकलांगता भत्ता प्रतिवर्ष, 1.50 लाख रुपए तक की राशि नॉन रिफंडेबल फीस की प्रतिपूर्ती हेतु व 1500 रुपए किताबों के लिए प्रतिवर्ष प्राप्त होंगे।

Sarvpratham News Latest Online Breaking News
