Breaking News

आज से आपके खाते में इतने रुपये ट्रांसफर करेगी सरकार, इन लोगों को करना होगा इंतजार

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :महिला जन धन योजना (Jan Dhan Account) के तहत लाभार्थियों (Beneficiaries) को कल से बैंक खाते में 500 रुपये की पहली किस्त मिलनी शुरू हो जाएगी. केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के बाद गरीब वर्ग को राहत देते हुए ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ के तहत 500 रुपये प्रति महीने की रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए देने का ऐलान किया था. यह रकम केंद्र सरकार की तरफ से अगले तीन महीनों तक लाभार्थियों को दी जाएगी.

टाइम टेबल के आधार पर निकाल सकेंगे पैसे

अब कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus Pandemic) को देखते हुए एहतियात के तौर पर बैंकों ने सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) को ध्यान में रखा है. बैंकों ने खाताधारकों को उनके अकाउंट नंबर के आधार पर एक टाइम टेबल जारी किया है, जिसके आधार पर लाभार्थी अपने अकाउंट से यह रकम निकाल सकेंगे. बैंकों ने इस टाइम टेबल को लेकर कहा है कि यह केवल इसी महीने के लिए लागू होगा.

अब कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus Pandemic) को देखते हुए एहतियात के तौर पर बैंकों ने सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) को ध्यान में रखा है. बैंकों ने खाताधारकों को उनके अकाउंट नंबर के आधार पर एक टाइम टेबल जारी किया है, जिसके आधार पर लाभार्थी अपने अकाउंट से यह रकम निकाल सकेंगे. बैंकों ने इस टाइम टेबल को लेकर कहा है कि यह केवल इसी महीने के लिए लागू होगा.

क्या है टाइम टेबल

जनधन लाभार्थी महिलाओं को उनके अकाउंट नंबर के आधार पर पैसे निकालने की अनुमति दी है. बैंकों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, जिन खाताधारकों को अकाउंट नंबर 0 या 1 पर खत्म होता है, वो 3 अप्रैल को अपने खाते से पैसे निकाल सकेंगे. इसके अलावा किसी अन्य नंबर के खाताधारकों को इस दिन पैसे निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

अन्य खाताधारक किसी दिन निकाल सकेंगे पैसे

इसी प्रकार 2 और 3 नंबर से खत्म होने वाले अकाउंट नंबर के खाताधारकों के लिए पैसे निकालने की सुविधा 4 अप्रैल 2020 को दी जाएगी. 5 और 6 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 4 और 5 नंबर से खत्म होने वाले अकाउंट नंबर के लिए यह सुविधा 7 अप्रैल को दी जाएगी. इसी प्रकार 6 और 7 नंबर से खत्म होने वाले अकाउंट नंबर अपने खाते से 8 अप्रैल 2020 को यह रकम निकाल सकेंगे.

9 अप्रैल के बाद कभी भी निकाल सकेंगे पैसे

जिन खाताधारकों का अकाउंट नंबर 8 और 9 नंबर से खत्म होता है, वो 9 अप्रैल को अपने अकाउंट से यह राशि निकाल सकेंगे. बैंकों ने कहा है कि 9 अप्रैल के बाद कोई भी खाताधारक किसी भी दिन बैंक जाकर यह रकम निकाल सकेगा. बैंकों ने सभी लाभार्थियों से अनुरोध किया है कि अपनी सुरक्षा और अन्य लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर मदद करें.

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …