सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :दिव्यांगता खेल केन्द्र
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने विश्व में अग्रणीगों के बराबर दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करने की दृष्टि से देश में पांच अंचलों अर्थात् केन्द्रीय अंचल (ग्वालियर, मध्यप्रदेश), पूर्वी अंचल (शिलांग,
मेघालय), उत्तरी अचल (जिरकपुर, पंजाब) दक्षिणी अंचल (विशाखापटनम, आंध्रप्रदेश) और पश्चिमी अंचल (खेल विभाग के परामर्श से स्थान पर अंतिम निर्णय दिया जा रहा है) में विश्व में दिव्यांगता खेल केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।2. सचिव (वित्त) की अध्यक्षता में 31 अक्तूबर, 2018 को आयोजित व्यय वित्त समिति (ईएफसी) बैठक में विभाग के प्रस्ताव पर विचार किया गया और सैद्धांतिक रूप में पांच दिव्यांगता खेल
केन्द्र स्थापित करने पर सहमति दी है। जबकि व्यय वित्त समिति ने केन्द्रीय अंचल के लिए ग्वालियर में दिव्यांगता खेल केन्द्र का 238.52 रूपए की अनमानित लागत और पर्वी अंचल के लिए दसरा केन्द्र डीपीआर की तैयारी के अधीन शिलांग में स्थापित करने की सिफारिश की है.
वर्तमान (14 वें) वित्त आयोग की अवधि के दौरान, शेष तीन केन्द्रों के संबंध में यह सिफारिश की गई कि ग्वालियर और शिलांग में केन्द्रों की स्थापना और संचालन के बाद 15 वें वित्त आयोग के समय विचार किया जाएगा।
मंत्रीमंडल नोट प्रक्रिया के अधीन है। दिव्यांग अधिनियम 2016 मैं इस बारे में व्यापक रूप से उल्लेेेख मिलता है इसलिए प्रत्येक दिव्यांग अपने संवैधानिक और मौलिक अधिकार को जाने और आपके अंदर अगर ऐसी प्रतिभाा है आप इस क्षेत्र मैं जाना चाहते हैं तो आप इस योजना का लाभ उठाा सकते है।
Check Also
दिव्यांग आरक्षण नियम क्या है ?
🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांग आरक्षण क्यों आया जानते हो? इसके …
Sarvpratham News Latest Online Breaking News
