Breaking News

दिव्यांग कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांग कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित संयुक्त राष्ट्र। कोरोना के कारण दुनिया में सबसे अधिक दिव्यांग की आबादी वाला भाग प्रभावित हुआ है। संयुक्त राष्ट्र ने दुनियाभर के दिव्यांग, गरीबों और बुजुर्गों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि विश्व की एक अरब दिव्यांग आबादी महामारी की चपेट में है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने एक वीडियो और रिपोर्ट में कहा है कि समाज के सबसे अधिक हाशिए पर रहने वाले सदस्य संकट से घिरा है। ये लोग पहले ही गरीबी, हिंसा, उपेक्षा और शोषण का सामने कर रहे हैं और अब यह महामारी इनके लिए नए खतरे पैदा कर रही है। यदि ये लोग वायरस की चपेट में आते हैं तो यह तेजी से इनमें फैलना शुरू हो जाएगा और फिर परिणामस्वरूप
इनकी मृत्यु हो सकती है और स्थिति काफी गंभीर हो जाएगी।

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …