भक्त है परेशान प्रशासन ने नहीं दी पंडाल लगाने की अनुमति

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : भक्त है परेशान प्रशासन ने नहीं दी पंडाल लगाने की अनुमति, आस्था पर भारी पड़ा प्रशासन का हंटर श्रद्धालुओं की भावनाओं को लगा गहरा ठेस ।श्रद्धालु अपने को पा रहे हैं बेबस मानवता भी हो रहा शर्मसार प्रशासन को भी लगनी चाहिए, लज्जा मां अखंड वासिनी मंदिर गोलघर लगभग 110 सालों से आस्था का अखंड दीपक जलाकर प्रत्येक सुख दुख में अपने श्रद्धालु के साथ खड़ा रहा। और उसके हर दुख का निवारण किया लेकिन राजनीति के आगे अपने को विवश पाया इस नवरात्रा में मां के दर्शन के लिए लाखों लाख श्रद्धालु आ रहे हैं, लेकिन यह पहली बार है की मंदिर प्रशासन उनके लिए उचित विश्राम या पंडाल की व्यवस्था नहीं कर पा रहे है। लेकिन एक तरफ भक्तों की ऐसी आस्था है किन लोगों को चक्कर तक आ रहे हैं, लेकिन उनका विश्वास नहीं डगमगा रहा है भक्त एक दर्शन के लिए घंटों के इंतजार करने को विवश है, लेकिन उनका आत्मविश्वास इतना अडिग है, कि मां के दर्शन के लिए वह कुछ भी करने को तैयार है। इन सारी बातों को मंदिर के प्रमुख पुजारी श्री विशाल तिवारी जी ने प्रमुखता से सर्वप्रथम न्यूज के रिपोर्टर को बताया उन्होंने कहा कि प्रशासन इस समस्या पर व्यापक विचार करें ताकि श्रद्धालुओं की तकलीफ का समाधान हो सके ।

Check Also

​”दिव्यांगजनों के सम्मान में रेलवे की बड़ी हुंकार सर्कुलर 01/2026 से अब रियायती टिकट पर सहायक बदलना हुआ आसान, गरिमापूर्ण सफर की ओर एक ऐतिहासिक कदम!”

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : भारतीय रेलवे के द्वारा दिव्यांग जनों …